बदायूं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र बलिया में लीक होने के कारण बदायूं समेत 24 जिलों में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने 26 शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर निर्देश दिए थे कि वह 90 केंद्रों पर होनी वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों को कलक्ट्रेट में जमा कराएं। निर्देश मिलने के बाद शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में इन प्रश्नपत्रों को जमा कराया, ताकि इनको वापस माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय भिजवाया जा सके।
यूपी बोर्ड इंटर के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के बाद बलिया के डीआईओएस को जहां शासन ने निलंबित कर दिया। वहीं बदायूं समेत 24 जिले से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों से वापस मांगा लिए हैं। इसके तहत डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने 26 शिक्षकों की ड्यूटी अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र को जमा कराने में लगाई। सुबह ही शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंच गए। वहां उन्होंने 90 केंद्रों से प्रश्नपत्रों को वापस मांगा और अपने सामने जमा कराया। वहीं डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार मौजूद रहे।