फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Quack was tied to pole and beaten on suspicion of being woman s lover in Badaun

अवैध संबंध का शक: रात में शादीशुदा महिला के घर आया झोलाछाप... लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटा, देखें वीडियो

Sun, 06 Jul 2025 04:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर(बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर(बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

पुलिस ने तहरीर पर सात नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल व तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Quack was tied to pole and beaten on suspicion of being woman s lover in Badaun
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं के इस्लामनगर कस्बा में बस स्टैंड के पास शनिवार देर रात मोहल्ले के लोगों ने एक महिला के घर आए झोलाछाप को पकड़ लिया। लोगों ने झोलाछाप को महिला के प्रेमी होने का आरोप लगाकर जमकर पीटा। उसे खंभे पर रस्सी से बांधकर पीटा। विरोध करने पर महिला के साथ भी मारपीट की गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल हरियाणा में है। वह अपने दो साल के बेटे के साथ बीए के पेपर देने मायके आई थी। शनिवार को उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। उसका इलाज मोहल्ले के ही आसिफ सैफी से चल रहा था। इस वजह से उन्होंने आसिफ सैफी को कॉल करके घर बुलाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ सैफी जैसे ही उसके घर आए, वैसे ही मोहल्ले के महावीर, महेश, मनीश, ओमपाल, शेर सिंह, मेघ सिंह, कुलदीप व इनके कई साथी घर के अंदर घुस आए। आरोपी गाली-गलौज करते हुए उसे व आसिफ सैफी को पीटने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी आसिफ सैफी को घर से खींचकर बाहर ले आए। उन्हें विद्युत के खंभे पर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा।

विज्ञापन

करीब 20 मिनट तक आरोपी उन्हें पीटते रहे। इसी बीच आसिफ के परिजनों को जानकारी मिली। वह मौके पर आ गए। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों के चुंगल से आसिफ को बचाया। महिला व आसिफ के साथ मारपीट और खंभे से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

पुलिस ने तहरीर पर सात नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस्लामनगर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल व तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed