{"_id":"c84c1b8cfe767cf45e6142026b355b56","slug":"pwd-personnel-five-demands-will-the-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मी पांच मांगों पर करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मी पांच मांगों पर करेंगे आंदोलन
badaun
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी संघ कार्यालय पर नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने बैठक कर साफ संकेत दे दिए, वे अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित होंगे। संघ के प्रांतीय सदस्य ओर क्षेत्रीय महामंत्री श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि अपनी पांच सूत्री मांगों पर हम अड़े हुए हैं। प्रांतीय निर्देशों का पालन करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह राठौर ने कहा कि वर्कचार्ज दैनिक वेतन में कार्यकाल को जोड़कर पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिलना चाहिए। जिला मंत्री राजकुमार कश्यप ने वर्क सुपरवाइजर्स को स्टोर कीपर का चार्ज देने, आउट सोर्स की जगह विभागीय संविदा पर काम दिए जाने, रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की वकालत की। कहा कि दैनिक और वर्कचार्ज भर्ती से प्रतिबंध हटा लेना चाहिए। इधर, प्रांतीय नेता ने शर्मा ने कहा कि पहले जिला स्तर पर आंदोलन होगा। इसके बाद मंडल और प्रांत स्तरीय आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। पांचों मांग पूरी कराने को कर्मचारी संगठन अपनी पूरी ताकत लगा देगा। इस मौके पर अरविंद कुमार मिश्रा, अब्दुल गफूर, गजेंद्र सिंह, मान सिंह, सुरेश चंद्र, रघुवीर शरण शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनिवास, जगदीश पाल महेंद्र पाल वर्मा, मो. रफत अजीत, सर्वेश कुमार सक्सेना, महेंद्र, राजेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन