{"_id":"32fd74325deedce1c3be25da5673ebf4","slug":"putla-foonka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसहैत में भ्रष्टाचार का फूंका पुतला, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसहैत में भ्रष्टाचार का फूंका पुतला, नारेबाजी की
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू, भारतीय एकता परिवार, श्रीकृष्ण सेना, माहौर वैश्य समाज और छात्र संगठन के जिलास्तरीय नेताओं के साथ स्थानीय लोगों ने यहां थाना, बैंक और राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की जमकर खिलाफत की। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित सभा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने का लोगों से आह्वान किया। कहा क्षेत्र में चोरियों की तादाद बढ़ रही है। आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है लेकिन पुलिस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इसलिए घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बैंक को अधिकारियों की मिली भगत से दलालों की पौबारह हो रही है। राजस्व विभाग के कर्मचारी किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में धन ऐंठते हैं। सट्टा और जुआ धड़ल्ले से चल रहा है। इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। जिसमें किसान और व्यापारियों को भ्रष्टाचार से मुक्त सुविधा प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर ध्रुवदेव गुप्ता, दिलीप जोशी, नितिन ठाकुर, राधा रमन शर्मा, पूरन लाल गुप्ता, राजराम शर्मा, बद्री प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, मो. आशिक, अतुल कुमार, सर्वदेव गुप्ता, श्याम पाल सिंह, शिव स्वरूप गुप्ता, सचिन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर ध्रुवदेव गुप्ता, दिलीप जोशी, नितिन ठाकुर, राधा रमन शर्मा, पूरन लाल गुप्ता, राजराम शर्मा, बद्री प्रसाद, अजय कुमार गुप्ता, मो. आशिक, अतुल कुमार, सर्वदेव गुप्ता, श्याम पाल सिंह, शिव स्वरूप गुप्ता, सचिन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन