{"_id":"26fae9c754cde45c71215a9739767206","slug":"public-encroached-the-shalter-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा को भी बना दिया पार्किंग लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा को भी बना दिया पार्किंग लॉट
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
गरीब-बेसहाराओं के हक पर भी अमीरों का साया
एसडीएम भी सामने से गुजरे पर नहीं पड़ी नजर
पिछले दिनों नगर पालिका प्रशासन ने पुराने टाकीज के पास टैंट लगाकर एक रैन बसेरा बनवाया था। यह डीएम के आदेश पर बनवाया गया था, जिसका पीछे मकसद था कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचने के लिए एक सुरक्षित स्थान मिल सके। स्थानीयों का कहना है कि दो दिन पहले तक रैन बसेरा में रिक्शे खड़े किए जाने लगे। जबकि शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी लग्जरी कार खड़ी कर दी, आसपास इलाके में ठेला-खोमचा वालों ने कब्जा जमा लिया है।
दोपहर में एसडीएम सदर प्रदीप कुमार कोतवाली परिसर में चल रहे समाधान दिवस में शामिल होने के लिए मेन मार्केट से होकर निकले। पर रास्ते में पड़ने वाले रैन बसेरा में खड़ी कार पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इधर, पालिका के सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रैन बसेरा गरीबों के लिए बनाए गए हैं। अगर कोई उसमें वाहन खड़े करता है, तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पालिका कर्मियों को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक कार को हटा लिया गया था।