फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   protest for the encroachment of the pound

तालाब पर कब्जे के विरोध में भदरौल के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 20 Jan 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 20 Jan 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
protest for the encroachment of the pound
जिलाधिकारी ने कब्जा रुकवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कब्जा करने वाला हिस्ट्रीशीटर है। उस पर अपहरण आदि के मुकदमे भी चल रहे हैं। उसने रात में भी कब्जा करने को मजदूरों को बड़ी तादाद में जमाबड़ा कर लिया है। बता दें कि भूड़ा भदरौल गांव के लोग कई दिनों से अधिकारियों के पास तालाब पर अतिक्रमण का मामला लेकर जाते रहे। मंगलवार को तहसील दिवस में भी इस गांव के लोग पहुंचे। यहां शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसओ कादरचौक कई आदेशों को हवा में उड़ा गए। बुधवार को गांव के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। उन्हें पूरी स्थिति से भी अवगत कराया। धरना-प्रदर्शन में पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र शर्मा, मौजूदा प्रधान महेंद्र सिंह, बाल किशन, राकेश कुमार, संजीव कुमार, मंगल सैन, रमेश चंद्र, कैलाश चंद्र, गिरिराज शर्मा, नाथूराम, मदन लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed