{"_id":"67f42fea0240c808be07d874","slug":"property-will-be-expensive-between-dataganj-chungi-tiraha-and-collectorate-badaun-news-c-123-1-sbly1029-137087-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज चुंगी तिराहे से कलक्ट्रेट के बीच महंगी होगी प्रापर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज चुंगी तिराहे से कलक्ट्रेट के बीच महंगी होगी प्रापर्टी
Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
उपनिबंधक कार्यालय। संवाद
- फोटो : संगठन
बदायूं। सदर तहसील क्षेत्र में दातागंज चुंगी तिराहे से कलक्ट्रेट के बीच प्रापर्टी के दाम सबसे ज्यादा होंगे। इस जमीन पर 10 से 20 फीसद तक दाम में बढ़ोत्तरी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जिलेभर की सभी तहसीलों में जमीनों के दाम बढ़ेंगे। इसको लेकर आपत्ति भी मांगी जानी शुरू कर दी गईं हैं।
मुख्य सचिव ने बदायूं सहित पूरे प्रदेशभर की जमीनों के सर्किल रेट को रिवाइज करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक व एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से सभी तहसीलों के एसडीएम को पत्राचार कर उनसे प्रस्तावित सर्किल रेट मांगे हैं। अभी तक दातागंज सहित दो अन्य तहसीलों की जमीनों के प्रस्तावित दर निबंधन कार्यालय में आ चुके हैं। अन्य तहसीलों से भी दरों को मंगवाया जा रहा है।
वहीं, 11 नवंबर 2022 को जिले में सर्किल रेट तय किए गए थे। इसके हिसाब से दातागंज चुंगी तिराहे से कलक्ट्रेट के बीच पटेल नगर, जवाहरपुरी, प्रभातनगर, 32 सिविल लाइन, लोहिया नगर में सड़क से 20 वर्गमीटर की गहराई तक जमीन के दाम 55 हजार रुपये तय थे। अब नए सर्किल रेट के हिसाब से इन जमीनों में 20 फीसद तक की बढ़ोत्तरी होती है तो 61 हजार रुपये तक जमीन के दाम पहुंच जाएंगे। इससे यहां रहने वाले लोग आर्थिक रूप से संपन्न होंगे। जबकि यहां जमीन खरीदने वाले लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
--
28 अप्रैल तक दे सकते हैं सुझाव व आपत्तियां
एसडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) तृतीय संशोधन 2015 के सुसंगत नियमों के तहत बदायूं में मूल्यांकन सूची को 16 नवंबर 2022 से लागू किया गया था। सात मार्च 2025 को एक बार फिर से संपत्ति का मूल्यांकन (सर्किल रेट) करने को लेकर आम जनता के लिए उनकी संबंधित तहसील व एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। इसको देखकर लोग आपत्ति व सुझाव दे सकते हैं। इसके निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 15 मई तक इसे लागू करने की तैयारी है।
--
15 मीटर से अधिक चौड़ा है रास्ता तो मिलेंगे ज्यादा दाम
दातागंज तहसील में अक्टुइयां, अकबरपुर, अगोड़ी, अजरऊ, अटेना खाम, अठर्रा पुख्ता, अंधरऊ, अंगेसी, अंगदपुर, अफजलपुर कलां, अफजलपुर खुर्द, अभयपुर में सात मीटर से कम चौड़ी सड़क पर अकृषक भूमि व सात मीटर या उससे अधिक, 15 मीटर तक चौड़े रास्ते और 15 मीटर से अधिक चौड़े रास्ते पर प्रति वर्ग के हिसाब से 10 से 20 फीसद तक सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की है।
--
सदर तहसील की यह जमीन भी होंगी महंगी
नवादा चौराहे से पुरानी चुंगी तिराहा के बीच खेड़ा बुजुर्ग, कृष्णा पार्क, शहबाजपुर, श्यामनगर, पुरानी चुंगी तिराहा से दातागंज चुंगी तिराहा के बीच नई सराय नई बस्ती, शहबाजपुर, लोची नगला, कल्यान नगर का सर्किल रेट बढ़ेगा। वहीं, टिकटगंज, लालपुर चौराहे से मढ़ई चौक तक नागरान, चौधरी सराय, सराय फकीर, चौधरीगंज, कलक्ट्रेट चौराहे से लावेला चौक तक शिवपुरम, जालन्धी सराय, सिविल लाइन, लावेला चौक से सकरी क्लीनिक गांधी ग्राउंड मंदिर वाला चौराहा होते हुए सुभाष चौक तक कटरा ब्राहमपुर, जोगीपुरा, पनबाड़ी, शहबाजपुर, मुस्तफागंज सहित अन्य क्षेत्रों की जमीनों के दाम में इजाफा होगा।
--
बरेली-मथुरा हाईवे की जमीन के नहीं बढ़ेंगे दाम
प्रस्तावित नए सर्किल रेट हिसाब से बरेली-मथुरा हाईवे की जमीनों के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। अधिकारियों का कहना यहां के लोगों को पुराने सर्किल से ही मुआवजा दिया जाएगा, क्योंकि नियमों में बदलाव की प्रक्रिया से पहले ही यहां की जमीनों का अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई थी।