फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   primary school will update soon

परिषदीय विद्यालयों में होगी कान्वेंट जैसी पढ़ाई

Wed, 10 Dec 2014 08:39 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 10 Dec 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा को गुणवत्तापरक बनाने के साथ अब कान्वेंट पैटर्न अपनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही जिले के बच्चे अंग्रेजी की शिक्षा ग्रहण करते तथा बोलते नजर आएंगे। इसके लिए पहले चरण में दो स्कूलों का चिह्निकरण कर परियोजना को भेजा भी जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही इन स्कूलों में कान्वेंट की तर्ज पर शिक्षा देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही स्कूल का स्ट्रक्चर भी इसी के अनुकूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा के माध्यम से गरीब बच्चों कोे बेहतरीन शिक्षा देने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को विकसित करते हुए उन्हें लागू करने का काम लगातार किया जा रहा है। ताकि परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी किसी से कम न रहें। विभागीय लोगों की मानें तो अब शासन ने बच्चों को कान्वेंट के बच्चों की तरह अंग्रेजी पढ़ते व बोलने का निर्णय लेते हुए आदेश जारी किए हैं। जिला समन्वयक गौरव सक्सेना बताते हैं कि इस योजना के तहत जिले में दो स्कूलों को चिह्नित कर भेजा गया है। बताया कि इसमें एक स्कूल जूनियर स्कूल पटियाली सराय तथा कारमेलगंज को चिह्नित कर भेजा गया है। श्री सक्सेना ने बताया कि परियोजना की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद इन स्कूलों में कान्वेंट की तर्ज पर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही इन स्कूलों को एक तरह से आदर्श बनाने की हर मुमकिन कोशिश भी की जाएगी। वहीं यूईआरसी सरवर अली ने बताया कि अगर यह योजना दो स्कूलों में सफल होती है, तो बाकी के स्कूलों में भी इसे लागू किया जाएगा। ताकि परिषदीय स्कूल के बच्चे अंग्रेजी तालीम भी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed