{"_id":"573e03ff4f1c1baa0aac73be","slug":"president-and-anuj-minister-madhukar-prashisn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राशिसं के मधुकर अध्यक्ष और अनुज मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राशिसं के मधुकर अध्यक्ष और अनुज मंत्री
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर 11 मतों से जीते वीरेंद्र
पदाधिकारियों का शिक्षकों ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा बिसौली का चुनाव प्राथमिक विद्यालय में हुआ। निर्वाचन अधिकारी अशोक यादव, इरशाद और चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद अशोक बाबू शर्मा की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मधुकर उपाध्याय और मंत्री पद पर अनुज कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। अनुज कुमार शर्मा लगातार छठी बार चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक पाल सिंह एवं वीरेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। कुल 228 मत पड़े जिसमें वीरेंद्र कुमार को 119 और अशोक पाल सिंह को 108 मत मिले। एक मतदाता ने किसी भी प्रत्याशी को मत नहीं दिया। इस प्रकार वीरेंद्र कुमार को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया।
अंत में अशोक बाबू शर्मा ने तीनों पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। तीनों निर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर हरीश शर्मा, शोभित यादव, प्रभाकर सक्सेना, मुनेश, नरेंद्र सिंह, संजीव, अनिल गुप्ता, संदीप गुप्ता, रजनीश, योगेश केसरी, राजीव मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, नीलम सक्सेना, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।