फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations for the new session were discussed in the SMC meeting.

Budaun News: एसएमसी बैठक में नवीन सत्र की तैयारियों पर हुआ मंथन

Fri, 15 May 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 15 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the new session were discussed in the SMC meeting.
बदायूं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके चलते परिषदीय विद्यालयों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्कूलों में एसएमसी की बैठक आयोजित कर नवीन शैक्षिक सत्र की तैयारियों और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बैठक में प्रधानाध्यापकों ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को नई गाइडलाइन की जानकारी दी। बताया गया कि एसएमसी का उद्देश्य विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके।
विज्ञापन

समिति विद्यालय की व्यवस्थाओं की निगरानी करने के साथ-साथ बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी नजर रखेगी। अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यालय में एसएमसी का गठन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। समिति में अभिभावकों की भागीदारी सबसे अधिक रहेगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई से जुड़े निर्णयों में उनकी भूमिका हो सके। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों को भी समिति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नवीन सत्र में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल लाने, मिड-डे मील व्यवस्था, पुस्तक वितरण और विद्यालय विकास योजना जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं बीएसए ने अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed