फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Preparations for Kakora fair in full swing, tents to be set up after Diwali

Budaun News: ककोड़ा मेले की तैयारी तेज, दीपावली बाद लगेंगे टेंट

Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Kakora fair in full swing, tents to be set up after Diwali
ककोड़ा मेले को लेकर बनाए जा रहे मिट्टी के चूल्हे। संवाद
कादरचौक। जिले का प्रसिद्ध ककोड़ा मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीपावली बाद टेंट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। यह मेला न केवल शुद्ध ग्रामीण परिवेश का अनुभव देगा, बल्कि लग्जरी जीवनशैली का भी अनुभव मिलेगा। आंवला और बरेली के लोग टेंट सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेकर माहौल को और भी जीवंत बनाएंगे। मेले में लगाये गए 50 फीट ऊंचे झंडे हर मुहल्ले की अलग पहचान और परंपरा का प्रतीक होते हैं। मेला अपने पारंपरिक खाद्य और घरेलू उत्पादों के लिए भी प्रसिद्ध है। जिला पंचायत की टीम मेले से पूर्व पटरियों की सफाई और समतलीकरण कराने में जुटी है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन

मिट्टी के चूल्हों पर बनेगा खाना
मेले में मिट्टी के चूल्हों पर खाना बनाया जाएगा। उसके लिए ग्रामीणों ने चूल्हा बनाकर तैयार कर दिया है। साथ ही उपले और लकड़ी की भी उपलब्धता होगी। लोग इसे खरीद सकेंगे। कई परिवार गैस सिलिंडर का भी प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
मेला पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। मेले के लिए तीन सीओ, 80 दारोगा, दो कंपनी पीएसी, 100 हेड कांस्टेबल, 400 होमगार्ड, 30 महिला पुलिसकर्मी, चार घुड़सवार पुलिसकर्मी, एक जल पीएसी प्लाटून, 15 पुलिस चौकी, 14 पुलिस पिकेट, 30 गोताखोर और 25 जवान जल पुलिस के लगाए जाएंगे।

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed