{"_id":"680bee330bc0d58f120caa25","slug":"pregnant-woman-and-newborn-died-at-delivery-centre-relatives-created-ruckus-badaun-news-c-123-1-bdn1008-138243-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रसव केंद्र पर प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रसव केंद्र पर प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बदायूं। गांव कोल्हाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार दोपहर प्रसव के बाद प्रसूता व नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने प्रसव केंद्र के स्टाॅफ व डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान निवासी विपिन ने बृहस्पतिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी खुशबू (23) को कोल्हाई स्थित प्रसव केंद्र में भर्ती कराया था। प्रसूता ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद प्रसूता की अचानक हालत बिगड़ गई। स्टाॅफ ने प्रसूता को रेफर कर दिया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ही नवजात ने भी दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने प्रसव केंद्र के स्टाॅफ पर प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते प्रसव केंद्र के स्टाॅफ पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मुजरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर व पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक साल पहले हुई थी शादी
विपिन की शादी अप्रैल माह 2024 में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी खुशबू के साथ हुई थी। खुशबू के पिता मुकेश ने बताया कि प्रसव केंद्र के डॉक्टर ने सामान्य प्रसव करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बेटी के इलाज में लापरवाही बरती गई। आरोप है कि डॉक्टर ने हालत बिगड़ने के बाद बेटी को रेफर किया। अगर पहले रेफर करते तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी।