{"_id":"c337ee998d0a31bd06abc73949cc83b0","slug":"pratibha-khoj-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता पुरस्कृत
उझानी।
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीआई इंडिया की ओर पिछले दिनों आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम रही दीक्षा यादव समेत सभी विजेताओं के लिए शनिवार को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं को चेक और मेडल भेंट किए गए।
प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन जुलाई में नगर के तीन इंटर कॉलेजों में किया गया था। जेसीआई के अध्यक्ष सुधांशु गुप्ता की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर की छात्रा दीक्षा यादव प्रथम हरविलास गोयल इंटर कॉलेज के छात्र अनिमेष कुमार सिंह को द्वितीय और मदर एथिना स्कूल बदायूं के छात्र शिवम सिसोदिया को तृतीय स्थान मिला था।
एस्सल पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र मिनोचा और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को चेक और मेडल भेंट किए। सांत्वना पुरस्कार विजेता शिवम मिश्रा, नरेंद्र सिंह, गौरव चौहान, उत्सव अग्रवाल, सत्यम गुप्ता और सुनील प्रजापति को भी मेडल दिए गए। इस मौके पर विवेक रेंडर, शैलेंद्र, रमेश, संजीव, विमल, पंकज, पूजा, रजनी, सुनीता, भावना, आंचल, पूजा आदि मौजूद रहीं।