फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Praised the State Government's nine years of achievements.

Shahjahanpur News: प्रदेश सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का किया बखान

Sun, 05 Apr 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Praised the State Government's nine years of achievements.
जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित कर
जलालाबाद। योगी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर शनिवार को काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार की नौ साल की उपलब्धियों का बखान किया। विधानसभा क्षेत्र स्तरीय इस कार्यक्रम में विधायक हरिप्रकाश वर्मा और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसका ध्यान रखा जा रहा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन

विकास की दृष्टि से पिछड़े इस विधानसभा क्षेत्र में परशुराम जन्मस्थली सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास, गंगा एक्सप्रेसवे, प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा, चिलौआ में निर्माणाधीन स्टेडियम, दो सौ से ज्यादा नई सड़कें, 12 पक्के पुल, 84 पुलियां, सवा लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न कार्यों से तस्वीर बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार के प्रयास से जनपद शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। अभिनय मिश्रा और लक्ष्मी खंडेलवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह, मिर्जापुर के ब्लाॅक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, बीएसए दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed