{"_id":"72228e90983bc533e310ada44001c817","slug":"pradshan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबद्ध दुकानदार नहीं दे रहा राशन-तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संबद्ध दुकानदार नहीं दे रहा राशन-तेल
badaun
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक जगत के गांव नरऊ बुजुर्ग के ग्रामीणों में राशन और मिट्टी का तेल न मिल पाने से नाराजगी है। गांव वालों ने यहां पिपियां और थैले लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया है कि गांव में ही राशन कोटे की दुकान थी, जिसे निलंबित कर दिया गया है। इस दुकान के सभी उपभोक्ताओं को रसूलपुर बिलहरी के राशन बिक्रेता के यहा संबद्ध कर दिया है। वह राशन और मिट्टी का तेल नहीं बांट रहा है। उपभोक्ताओं से अभद्रता की जाती है। गांव का कोटा निलंबित हुआ है तो उसके स्थान पर अन्य कोटा की व्यवस्था की जाए। मौजूदा कोटेदार ने उनके राशन कार्डों पर सामग्री तो चढ़ा दी है लेकिन उपभोक्ताओं को सामग्री का वितरण नहीं किया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में श्यामपाल सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेंद्र पाल, रामचंद्र, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन