{"_id":"442aa2de317bd2039937542b516a94f0","slug":"pradarshan-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल गन्ना दफ्तर और विकास भवन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल गन्ना दफ्तर और विकास भवन घेरा
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने जुलूस निकाल कर पहले गन्ना दफ्तर का घेराव किया फिर विकास भवन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया। किसान गन्ना और बिजली समस्या को लेकर खफा थे।
तहसील सदर से जुलूस की शक्ल में इंदिरा चौक होते हुए भाकियू कार्यकर्ता गन्ना दफ्तर पहुंचे। गन्ना दफ्तर का घेराव कर जिला गन्ना अधिकारी के न मिलने पर बड़े बाबू को ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा भुगतान और गन्ना उतार के मामले में किसान का शोषण बंद किया जाए। बाद में वहीं से विकास भवन पहुंच मुख्य द्वार घेर लिया और वहीं धरना पर बैठ गए। यहां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल और प्रदेश महासचिव नईम चौधरी ने सवाल खड़े किए कि गांव गडिया सिमरा में 2006 में बिजली लाइन डलवाई गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही बिजली लाइन टूट गई। बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन दिए गए थे। आज स्थिति है कि गांव में बिजली नहीं है और कनेक्शन धारक परेशान हैं।
मंडल महासचिव सोहनपाल और जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि यूरिया खाद की समस्या उठाई कहा कि यूरिया की उपलब्धता नहीं कराई गई। इस वजह से यूरिया खुले बाजार में ब्लैक हो रही है। ककोड़ा में इंदिरा आवास की दूसरी किस्त नहीं दी जा रही है। तहसील अध्यक्ष संजीव पटेल ने वृद्धा और विधवा पेंशन में हो रही धांधली की जांच कराए जाने की मांग की। वीरेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, नरेश पाल, यादराम, वेदपाल, अवधेश कुमार, संतोष कुमारी, योगेंद्र दीक्षित, राकेश गुप्ता, प्रभाकर उपाध्याय, विद्याराम, राम कुमार आदि शामिल रहे।