फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Potato laden truck Railway The new bridge damaged

आलू लदे ट्रक से रेलवे की नई पुलिया क्षतिग्रस्त

Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Potato laden truck Railway The new bridge damaged
बृहस्पतिवार तड़के रेलवे के नए बुर्रा फाटक के पास निर्माणाधीन सड़क की
विज्ञापन
मिट्टी धंस जाने से आलू लदा ट्रक पुलिया पर झुक गया। पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
कादरचौक क्षेत्र से आलू लाद कर बदायूं को चला ट्रक जैसे ही रेलवे के बुर्रा फाटक को क्रास कर नगर की ओर बढ़ा तभी सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई। ड्राइवर बरेली में शाहमतगंज निवासी बाबू खां ट्रक पर नियंत्रण करता उससे पहले ही वह पुलिया पर झुक गया। पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक भी पलटने से बच गया। हालांकि ड्राइवर के मामूली चोट आई है, लेकिन उसकी सूझबूझ से हादसा होने से बच गया।
दोपहर तक ट्रक को निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन मंगवा कर ट्रक हटवाया गया। इससे काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। कादरचौक की ओर आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से गुजरना पड़ा। बता दें कि पिछले महीना ही रेलवे ने पुलिया का निर्माण कराया था। बुर्रा फाटक भी नया बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed