फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pollution

आतिशबाजी ने हवा में घोला जहर, एक्यूआई 260 के पार, छाई रही धुंध

Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pollution
हवा में जहरीला धुआं घोलती आतिशबाजी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली पर आतिशबाजी ने वायु प्रदूषण बढ़ा दिया है। तीन नवंबर को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 100-110 के बीच था यह पांच नवंबर शुक्रवार को करीब ढाई गुना बढ़कर 260 तक पहुंच गया। एक्यूआई में इजाफा होने से शुक्रवार को धुंध छाई रही। स्मॉग के कारण सांस और अस्थमा पीड़ित लोगों को परेशानी हुई। ऐेसे में आने वाले दिनों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद रात से ही वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण मौसम में तब्दीली आने लगी थी। शुक्रवार को दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद और सेटेलाइट की सूचनाओं के अनुसार एक्यूआई में तेजी से इजाफा हो रहा है। वायुमंडल में आतिशबाजी के कारण उत्सर्जित गैसों की तादाद बढ़ रही है। उत्सर्जित गैसों के कारण बदायूं का एक्यूआई 260 के पार पहुंच गया है। साथ ही बदायूं से सटे बुलंदशहर, बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर में एक्यूआई 300 से ऊपर है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ने के कारण वायुमंडल में धुंध छा रही है। तेज हवाओं के चलने या फिर बारिश होने के बाद ही एक्यूआई में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वायु में पीएम 2.5 और पीएम 10 तत्वों के साथ नाइट्रोजन डाई-आक्साइड में इजाफा हो रहा है। आने वाले चार से छह दिन तक वायुमंडल में प्रदूषण के कारण धुंध छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तेज हवाओं और बारिश के बाद होगा सुधार
बदायूं से दिल्ली की दूरी ज्यादा नहीं है। दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने का असर बदायूं पर भी होता है। इसके साथ ही बदायूं के आसपास के जिलों में बड़े उद्योग भी हैं। इसका प्रभाव भी वायु की गुणवत्ता पर होता है। इसके साथ ही बदायूं में वाहनों का भारी दबाव रहता है। दिल्ली में 10 साल से पुराने वाहनों पर पाबंदी है, लेकिन बदायूं में ऐसा नहीं है। दिल्ली से निकाले गए सैकड़ों वाहन जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से वायुमंडल में धूल और धुआं के कण मिलकर वायु की गुणवत्ता को खराब कर रहे हैं उसको सामान्य करने के लिए बारिश बेहद जरूरी है। सर्दियों के सीजन में जब वायुमंडल में उत्सर्जित गैसों की मात्रा काफी ज्यादा हो जाती है तभी इसके संतुलन के लिए बारिश होती है। बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद वायुमंडल और हवा की गुणवत्ता में तो सुधार होगा होगा। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

-
मौसम विज्ञानी की बात
आतिशबाजी के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरे की ओर बढ़ रहा है। अध्ययनों से पता लगा है कि वायु मंडल में फिर से उत्सर्जित गैसों की मात्रा में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस कारण वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। शुक्रवार को बदायूं में एक्यूआई 260 के पार होने का अनुमान है। शुक्रवार को इसी कारण धुंध के साथ बादल छाए रहे। तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। एक्यूआई बढ़ने के कारण सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है।
- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed