फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

बारह को किया राज्यमंत्री ने उद्घाटन, 14 को बदल डाला

Wed, 15 Jun 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
political
बिनावर में बना मनरेगा पार्क(नाम परिवर्तन से पहले)। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर। रविवार 12 जून को समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री असीम अरुण जिले में आए थे। इस दौरान उन्होंने कस्बे में बने राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क का उदघाटन किया, लेकिन मंगलवार को ही उसका नाम बदल दिया गया, जो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

बिनावर कस्बे में स्थित पार्क कुछ दिनों पहले चर्चा में आया था। उसकी मुख्य वजह राज्यमंत्री असीम अरुण द्वारा उसका उद्घाटन करना था लेकिन दो दिन बाद यह पार्क फिर चर्चा में आ गया। इस बार चर्चा में आने की वजह दूसरी है। 12 जून को जब राज्यमंत्री ने गेट का उद्घाटन किया था तो उस वक्त वहां पर राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क लिखा हुआ था, लेकिन मंगलवार को ग्राम प्रधान मुमताज अली ने राजा वेन स्मृति पार्क नाम मिटाकर ओपन जिम नाम लिख दिया गया। कस्बे में नाम का बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में बिनावर प्रधान मुमताज अली ने बताया कि पेंटर से गलती हो गई थी, अब उसे सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
ब्लॉक की ओर से किसी नाम का किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। उद्घाटन के दौरान राजा वेन स्मृति मनरेगा पार्क ही लिखा हुआ था। नाम बदलाव की हमारे पास कोई सूचना नहीं है। अब इस मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजयंत कुमार सिंह, बीडीओ, ब्लॉक सालारपुर

बिनावर में बना मनरेगा पार्क(नाम परिवर्तन के बाद)। संवाद

बिनावर में बना मनरेगा पार्क(नाम परिवर्तन के बाद)। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed