फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

महान दल से गठबंधन टूटने का बदायूं में दिखेगा असर

Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। विधानसभा चुनाव में सपा-महान दल गठबंधन का जिले की राजनीति पर सीधा प्रभाव दिखा था लेकिन अब दोनो पार्टियों का गठबंधन टूट जाने के साथ राजनीतिक गलियारों में सपा की पकड़ मौर्य-शाक्य वोट बैंक पर कमजोर पड़ने की चर्चा है। हालांकि ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि पार्टी इस वोट बैंक को कैसे अपने पक्ष में करेगी और कैसे इसकी भरपाई करेगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में यादव, मुस्लिमों के साथ मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज का भी बड़ा वोट बैंक है। चुनाव में इस वोट बैंक का जिस ओर झुकाव होता है उसी पार्टी को जीत भी मिलती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के पास मौर्य, शाक्य, कुशवाह बिरादरी को साधने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं था जबकि भाजपा के पास केशव प्रसाद मौर्य, स्वामीप्रसाद मौर्य जैसे कई चेहरे थे। इसका लाभ भी भाजपा को मिला। चुनाव में भाजपा ने जिले की छह में से पांच सीटों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

2022 का चुनाव आने से पहले सपा ने बदायूं में यादव, मुस्लिमों के साथ मौर्य, शाक्य, कुशवाह समाज को साधने के लिए महान दल से गठबंधन किया और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे चंद्रप्रकाश मौर्य को बिल्सी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में इसका फायदा भी सपा को हुआ। हालांकि सपा गठबंधन ये सीट तो नहीं निकाल सका, लेकिन भाजपा को प्रचार में पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले भर में कई सभाएं कीं। चंद्रप्रकाश मौर्य 68 हजार से ज्यादा वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

भाजपा के हरीश शाक्य ने उनको बड़े अंतर से हराया, लेकिन सपा को शेखूपुर, बिसौली, सहसवान सीट पर फायदा हुआ। दातागंज और शहर सीट पर भी भाजपा से सपा की कांटे की टक्कर रही। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महान दल के अलग होने के बाद जिले में सपा कमजोर होगी वहीं भाजपा को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed