फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता के घर लगेगा भाजपा का झंडा

Wed, 06 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
political
पदाधिकारियों संग बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। भाजपा के स्थापना दिवस छह अप्रैल को पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी छह से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाएगी। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को सुबह नौ बजे पार्टी कार्यालय पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो परशुराम चौक से प्रारंभ होकर दिनेश चौक, बाबूराम मार्केट, इंदिरा चौक होते हुए ग्लोरी गार्डन में समाप्त होगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना जाएगा। छह से 30 अप्रैल तक माइक्रोडोनेशन अभियान चलाया जाएगा। सेवा सप्ताह के दौरान सात अप्रैल को महिला मोर्चा का फल वितरण, आठ को अल्पसंख्यक और युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, नौ को कुष्ठ और वृद्धा आश्रम में फल, भोजन, वस्त्र वितरण, 10 को किसान मोर्चा की ओर से गोशालाओं में गोसेवा, 11 को पिछड़ा मोर्चा की ओर से महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, 12 को बिरुआबाड़ी मंदिर में महाआरती और 13 को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 को आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एमपी सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, आशीष शाक्य, अमित सिंह, सहदेव सागर, प्रीति पाल, अजीत कुमार सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed