{"_id":"624acefff7e462417321bf63","slug":"political-badaun-news-bly4802655152","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का विरोध : बाइक पर सिलिंडर रखकर पैदल रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का विरोध : बाइक पर सिलिंडर रखकर पैदल रैली निकाली
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल, गैस के बढ़ते दामों के विरोध में शहर में रैली निकालते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल, गैस के बढ़ते दामों और सरकार की तानाशाही के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शहर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बाइक पर सिलिंडर रखकर रैली निकाली और कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि विपक्ष सत्ता का आइना होता है, जो उसके क्रिया कलापों को दर्शाता है। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा समय में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही। ऐेसे में आम लोगों का जीना मुहाल हो गया हैं। चुनाव खत्म होने के बाद में सरकार मनमानी पर उतारु हो गई है।
रैली से पहले हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने संगठन को और मजबूत करने की बात कही। रजनी सिंह बागी ने कहा की सत्ता की मनमानी पर अंकुश लगाने का कार्य हमारा है और हम इसे निरंतर करेंगे। कुंवर अंकित चौहान ने कहा कि हम अंकुर हैं हमारा आचरण ही हमारा उपयोग निर्धारित करेगा। आतिफ खान ने सभी जातियों, वर्गों को एक साथ इस लड़ाई में जुड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, सुनीता सिंह, रामरतन पटेल, राजवीर यादव, मोरपाल, शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद