फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेसियों ने किया डीएम कार्यालय को घेरा

Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
political
कलक्ट्रेट का घेराव करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में धरना दिया। उसके बाद में बाइक पर गैस का खाली गैस सिलिंडर लेकर पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

एआईसीसी के सदस्य मुन्नालाल सागर, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों के साथ धोखा और छल किया है। चुनाव में वोट बटोरने के लिए पांच महीने तक पेट्रोल, डीजल व गैस के सिलिंडर के दाम स्थिर रखने के बाद अब चुनाव हो गए तो लगातार 10 दिनों से रोजमर्रा की वस्तुओं और हर चीज के दाम रोज बढ़ाए जा रहे हैं। इससे आमजन की कमर टूट रही है और घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में जब कच्चे तेल की कीमतें 108 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थीं। उसके बावजूद उस समय पेट्रोल और डीजल 71 लीटर में उपलब्ध था। अब जब कच्चे तेल की कीमतें काफी कम है, इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 के पार हो गई हैं। अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष चौधरी बफाती मियां ने कहा कि मोदी सरकार ने अकेले पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आठ सालों में 26 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। आज आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा है। सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता, जरूरी दवाएं, लोहा, काफी-किताबें समेत रोजमर्रा की जरूरत की चीजें काफी महंगी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आज सपा, बसपा जैसी पार्टियां वोट लेने के बावजूद खामोश है। इससे यह लगता है कि वे भी सरकारी लूट में शामिल हैं। इस दौरान सोनिया गांधी ब्रिगेड के अध्यक्ष जमाल चौधरी, बृजभूषण, हर्षिता पाल, कुसुम भारती, जावेद जैदी, अनिल उपाध्याय, अकबर अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed