फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

हिन्दू संगठनों ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका

Tue, 16 Nov 2021 07:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
political
उझानी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला दहन करते विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता? - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दिन में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी को हिंदुत्व का अपमान बताते हुए स्टेशन रोड पर नारेबाजी करते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन

विहिप के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी और बजरंग दल के नगर संयोजक गुलशन गुप्ता के नेतृत्व में दोनों संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दिन में स्टेशन रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के बयान को हिंदुत्व विरोधी करार दिया। कहा कि खुर्शीद को अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से मांगी मांगनी चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रतीकात्मक पुतले को स्टेशन रोड पर घुमाया। बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों में शिवम शर्मा, प्रियांशु शर्मा, श्याम कश्यप, संजीव कश्यप, रमेश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, गगनदीप सक्सेना, उत्कर्ष गुप्ता, बबलू आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed