{"_id":"614a2db48ebc3ed78d5e3194","slug":"political-badaun-news-bly460412230","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज व बिसौली विधायकों ने गिनाए साढ़े चार साल के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज व बिसौली विधायकों ने गिनाए साढ़े चार साल के विकास कार्य
विज्ञापन
कुशाग्र सागर।
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर मंगलवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह और बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने अलग-अलग प्रेस वार्ता कर इन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। पिछली सरकारों पर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जितने विकास कार्य इन वर्षों में हुए उतने कभी नहीं हुए। उन्होंने बताया कि जमालपुर और रिजोला में 800 करोड़ की लागत से दो बड़े सोलर प्लांट, कोड़ा जयकरन में 500 करोड़ की लागत से महिला पीएसी बटालियान, सैजनी में 500 करोड़ की लागत से हिंदुस्तान पेट्रोलियम का सीएनजी एथेनॉल प्लांट लगाया जा रहा है।
समरेर में जिला कृषि विज्ञान केंद्र, ढिलवारी में फायर स्टेशन, सैजनी में बिजली उपकेंद्र समेत इस दौरान सड़कों के निर्माण, पुलों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
इधर, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव के साथ प्रेसवार्ता में विकास कार्य गिनाए। उन्होंने बताया कि आसफपुर में 90 करोड़ की लागत से नवोदय विद्यालय, बगरैन में मिनी स्टेडियम के साथ विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों का निर्माण कार्य कराया। विधायक निधि के साथ लोक निर्माण विभाग, त्वरित विकास योजना, ग्राम विकास विभाग के मदों से भी विकास कार्य कराए। इस मौके पर कई भाजपा नेता मौजूद रहे। संवाद

राजीव कुमार सिंह।- फोटो : BADAUN