{"_id":"5d9a3bec8ebc3e014c4b676d","slug":"political-badaun-news-bly3790933116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, ब्रजपाल की मौत निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, ब्रजपाल की मौत निंदनीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तहसील हवालात में बंद बिजली बकायेदार जरीफनगर निवासी ब्रजपाल की हालत खराब होने और उसके बाद इलाज को लेजाते समय उसकी मौत हो जाने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए इसे निंदनीय करार दिया है। उधर भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी पार्टी जिलाध्यक्ष के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर ढाढ़स बंधाते हुए प्रदेश सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ओर बिजली के दाम बढ़ाए और दूसरी ओर बिल वसूली के नाम पर लोगों को जेल में डालकर प्रताड़ित किया जा रहा है। बदायूं के किसान ब्रजलाल के साथ घटी घटना निंदनीय है। उनके परिवार को मुआवजा मिले और किसी भी किसान को प्रताड़ित न किया जाए। बताते चलें कि इस पहले कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी इस मामले को लेकर जरीफनगर जाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार को सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी सहसवान पहुंचे थे और मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दी थी।
इधर रविवार को भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य भी शाम को जरीफनगर पहुंचे। उन्होंने ब्रजपाल के परिवार वालों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष ने भी परिवार पर बीत रही इस संकट घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है, जल्दी ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गेंदन लाल मौर्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, मयंक गुप्ता, आशीष शाक्य, तीर्थेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।