{"_id":"5d989b998ebc3e93cd66bb01","slug":"political-badaun-news-bly378927171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने किया संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने किया संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूूं। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया गया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जन्म संघर्ष से हुआ है और इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब समाजवादी पार्टी विपक्ष में हुई है तब-तब और अधिक मजबूत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने देश व प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर, झूठे वादे कर केंद्र और प्रदेश में सरकार बना ली है परंतु अब प्रदेश व देश की जनता इनके छलावे को समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इनके झूठ का जवाब समाजवादी पार्टी को वोट देकर देगी। पूरे प्रदेश में छात्र, नौजवान, किसान व्यापारी, अल्पसंख्यक सहित समाज के हर वर्ग का समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है तथा आने वाले समय में फिर से प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, बृजेश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान,ज मोर सिंह पाल, गुड्डू गाजी, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, महेंद्र प्रताप, नरोत्तम सिंह, अहमद परवेज, प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश पाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, बृजेश यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान,ज मोर सिंह पाल, गुड्डू गाजी, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, महेंद्र प्रताप, नरोत्तम सिंह, अहमद परवेज, प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सुरेश पाल सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन