{"_id":"62040f5f3b0046049c6bef7a","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4750062154","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी की मदद नहीं कर रहे कई नेता, जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी की मदद नहीं कर रहे कई नेता, जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव में खुद को मजबूत बता रही भाजपा को भी कुछ जगह अपनों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट के दावेदार रहे नेता भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने के लिए नहीं निकल रहे। कुछ और भी नेता दूसरी वजहों से प्रत्याशियों से दूरी बनाए हुए हैं। इनके संबंध में लगातार कार्यकर्ताओं की शिकायतें संगठन व उच्च स्तर तक जा रही हैं। चुनाव बाद इनकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाने की बात हो रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होता है। इससे पहले पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाए हुए हैं। घर-घर जनसंपर्क चल रहा है। भाजपा की ओर से शहर, बिल्सी, सहसवान, दातागंज सीटों पर दावेदारों की लंबी लाइन थी। कई बड़े नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी की ओर से टिकट तय होने से पहले यह चुनाव प्रचार में ताकत भी झोंके हुए थे। लेकिन, पार्टी की ओर से टिकट तय होने के बाद इन नेताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में यह चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहे। हालांकि इनमें से कुछ नेता पार्टी के दूसरे क्षेत्र के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने जा रहे हैं पर असर वाली जगह प्रत्याशियों के लिए इनकी बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं की ओर से संगठन पदाधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद फिलहाल ऐसे लोगों को मैनेज करने का प्रयास हो रहा है। साथ ही इन्हें चिह्नित भी किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कुछ लोगों के बारे में शिकायत है, इसकी स्क्रीनिंग चल रही है। चुनाव बाद सहयोग व असहयोग की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल सभी प्रत्याशी मजबूती से लड़ रहे हैं और सभी छह सीटें जीतेंगे। संवाद