फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police,political

तीसरे चरण के मतदान को पुलिस बल रवाना

Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
police,political
पुलिस लाइन में कानपुर रवाना होते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिले से पुलिस बल रवाना हो गया। इससे पूर्व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उनको कई जानकारी दीं। कहा कि जहां भी मतदान ड्यूटी लगे, उसे ईमानदारी से निभाएं। निष्पक्ष रूप से मतदान कराएं। किसी पर कोई आरोप लगा तो यहां उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले से 1028 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल कानपुर आउटर के लिए रवाना हो गए। सीओ लाइन शुभेंद्र गोपाल स्वयं पुलिस बल के साथ रवाना हुए हैं। पुलिसकर्मियों के अलावा जिले से करीब एक हजार होमगार्ड भी गए हैं। उनके रवाना होने से पूर्व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान है। आपकी ड्यूटी चाहे पोलिंग बूथ पर हो या सचल दल में। किसी प्रकार से लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जहां भी ड्यूटी करें ईमानदारी से करें। अगर किसी पर कोई आरोप लगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी होगी। इस दौरान एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed