{"_id":"694c4473e3a7ad7f51027c78","slug":"police-officers-problems-will-be-resolved-immediately-with-an-emphasis-on-crime-control-badaun-news-c-123-1-bdn1036-153500-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिसकर्मियों की समस्याएं होंगी तुरंत निस्तारित, अपराध नियंत्रण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिसकर्मियों की समस्याएं होंगी तुरंत निस्तारित, अपराध नियंत्रण पर जोर
विज्ञापन
अच्छा कार्य करने के लिए महिला सिपाही को सम्मानित करते एसएसपी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
बदायूं। जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। इस दौरान हुए सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनते हुए एसएसपी ने उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाए और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लुटेरों, चोरों, हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 अपराधियों, इनामिया अभियुक्तों, मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर एसपी सिटी विजयेन्द्र द्विवेदी, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया सहित जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी आदि मौजूद रहे।