फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police killed in Ujhani gangster ate poison, died during treatment

उझानी में पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

Tue, 26 Jan 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police killed in Ujhani gangster ate poison, died during treatment
उझानी (बदायूं)। लूट की घटनाओं के सिलसिले में रविवार रात गैंगस्टर दिनेश शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे घर से निकालकर बाहर ला पाती, उससे पहले ही वह छूटकर कमरे में घुस गया और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने देर रात ही उसे लेकर अस्पताल पहुंची, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दिनेश की पत्नी की मानें तो दबिश के दौरान पुलिस ने घर में घुसकर पति समेत उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ही जहर खाया। मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गैंगस्टर के खिलाफ कोतवाली, आसपास के थानों में लूट, चोरी, राहजनी समेत पुलिस से मुठभेड के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार रात 10 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी गैंगस्टर 48 वर्षीय दिनेश शर्मा की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। पुलिस को किसी से यह पता लगा कि वह पत्नी गीता के साथ दिल्ली से घर लौट आया है तो भारी संख्या में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके घर की घेराबंदी कर ली। अंदर से किवाड़ नहीं खोले जाने पर पुलिसकर्मी छत से घर में घुस गए। गीता के अनुसार पुलिस ने उससे और उसके पति से मारपीट की। उसी दौरान दिनेश पुलिस से छूटकर कमरे में घुस गया। अंदर क्या हुआ, यह तो उसे नहीं मालूम लेकिन बाहर निकला तो मुंह से झाग निकल रहे थे। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन हालत में कोई खास सुधार नहीं होने पर उसे देर रात ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। इलाज के दौरान ही गैंगस्टर की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही पुलिस के आला-अधिकारी पहले मेडिकल कॉलेज फिर गांव छतुइया गांव पहुंचे। सीओ संजय कुमार रेड्डी समेत पुलिस अफसरों ने मृतक की मां माया देवी और पत्नी गीता से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दिनेश ने पुलिस को घर में घुसता देख ही जहर खा लिया था। मौके पर सल्फास के रेपर भी मिले हैं। पुलिस कर्मी पूरे दिन गांव के हालात पर नजर जमाए रहे। गैंगस्टर की मौत के बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकार्ड भी जुटा लिया है। कोतवाली, आसपास के थानों और कासगंज जिले में उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकद्दमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

उझानी पुलिस ने रविवार रात छतुइया गांव में दबिश दी थी। गैंगस्टर ने पुलिस को देखकर जहर खा लिया। पुलिस उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। उसने स्वयं जहर खाया है, पुलिस प्रताड़ना का कोई मामला नहीं है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed