फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police is conducting verification of robbers, dacoits and naqbajans

Budaun News: पुलिस करा रही लुटेरों, डकैतों, नकबजनों का सत्यापन

Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police is conducting verification of robbers, dacoits and naqbajans
बदायूं। पुलिस की ओर से जिलेभर में लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी में नामजद बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। इससे पता चलेगा कि किस मामले में कितने बदमाश नामजद कराए गए थे और कितने प्रकाश में आए थे, इस समय उनकी स्थिति क्या है, कितने जेल में हैं और कितने जमानत पर हैं।
विज्ञापन

बदमाशों का सत्यापन एक अक्तूबर 2023 से शुरू हुआ है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पिछले पांच साल में लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी के मामलों में नामजद व प्रकाश में आए बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। हालांकि वैसे तो पिछले पांच साल में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हुए हैं और बदमाश जेल भेजे गए हैं, लेकिन इस समय वे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, कितने बदमाश जेल में हैं और कितने जमानत पर हैं, इसकी सही जानकारी सत्यापन से मिलेगी। पुलिस का मानना है कि पेशेवर अपराधी नजर में रहने ही चाहिए। सत्यापन से यह भी पता चलेगा कि कितने बदमाश सुधरने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

-------------

ये होंगे फायदे
- इन अपराधियों के सत्यापन से पुलिस को सबसे ज्यादा फायदा यह होगा कि एक तो बदमाशों की सक्रियता और असक्रियता पता चलेगी। वह किस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और कहां-कहां अपराध कर रहे हैं। यह भी पता चलेगा। उनकी श्रेणी पता चलेगी, जिससे बड़े अपराधियों को टॉपटेन की सूची में भी शामिल किया जा सकेगा। अगर कोई अगर कोई बदमाश छिपकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। तो सत्यापन के दौरान उसके बारे में भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
- शासन के अनुसार पिछले पांच वर्षों में नामजद और प्रकाश में आए लूट, डकैती, नकबजनी और चोरी जैसे मामलों के बदमाशों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह सत्यापन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है। सत्यापन के दौरान बदमाशों की सही स्थिति पता चलेगी। इसके अनुसार कार्रवाई की जा सकेगी। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed