{"_id":"58308fac4f1c1b5c568fdd56","slug":"police-handle-ascended-father-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा पिता का हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा पिता का हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के छोटे भाई ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
बुजुर्ग पिता की हत्या करने वाला पुत्र दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। मृतक के छोटे भाई थान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, दी गई तहरीर में हत्या की वजह का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस्लामनगर के गांव भगतपुर में हत्या की इस वारदात से गांव के लोग हैरान हैं।
इस्लामनगर थाने के गांव भगतपुर निवासी 70 वर्षीय चोखे लाल की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। चोखे लाल का इकलौता बेटा विजेंद्र है। पत्नी की मौत के बाद चोखे लाल अपने साथ एक महिला को पास रखने लगे थे। विजेंद्र को यह बुरा लगता था। शुक्रवार रात विजेंद्र शराब पीकर घर आया। यहां पिता- पुत्र के बीच तकरार हो गई। गुस्से में विजेंद्र ने चोखे लाल को दो गोलियां मारीं। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विजेंद्र भाग गया। अब तक वह फरार है।
शनिवार को पुलिस ने चोखे लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के छोटे भाई थान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विजेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ वीकेश यादव का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।