{"_id":"58c2db454f1c1bd044dc41f9","slug":"police-drone-cameras-will-monitor-crowds-on-rage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन कैमरे करेंगे भीड़ की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन कैमरे करेंगे भीड़ की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
counting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस बल के साथ पैरामिलेट्री फोर्स, पीएसी रहेगी तैनात
-पुलिस ने हर स्थिति से निपटने के लिए किए पुख्ता इंतजाम
मतगणना के दौरान मंडी समिति और आस-पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। पुलिस बल के साथ पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी भी तैनात रहेगी। मतगणना के दौरान और चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। भीड़ की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। पूरा मतगणना स्थल सीसी कैमरों की निगहबानी में रहेगा। मंडी समिति के चारों ओर 200 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया है।
जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतगणना होनी है। प्रत्येक विधानसभा में मतगणना के लिए 15 टेबिल लगाई गई हैं। इनमें एक टेबिल आरओ की होगी। मतगणना स्थल और इसके आस-पास दो कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स, दो कंपनी पीएसी, एक हजार सिपाही, 10 इंस्पेक्टर, 10 एसओ, पांच सीओ और 20 सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। मतगणना स्थल के दोनों ओर बेरीकेडिंग कर बैरियर लगा दिए गए हैं। मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की रिजर्व टीमें भी बनाई गई हैं। फायर ब्रिगेड भी मतगणना के दौरान मुस्तैद रहेगी।
हारे-जीते प्रत्याशियों को घर तक छोड़ेगी पुलिस
बदायूं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पुलिस के घेरे में रहेंगे। मतगणना पूरी होने और चुनाव परिणाम आने के साथ ही पुलिस सभी प्रत्याशियों की सुरक्षा बढ़ा देगी। चुनाव परिणाम आने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के हारे और जीते हुए प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। मतगणना स्थल और इसके आस-पास विजयी प्रत्याशी के समर्थक उसका स्वागत भी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
200 मीटर दूर तक सुनाई देगें मतगणना परिणाम
बदायूं। प्रत्याशियों के समर्थकों के भीड़ मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर रहेगी। मतगणना के दौरान हर राउंड के चुनाव परिणाम प्रत्याशियों के समर्थकों तक पहुंच सकें इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। मतगणना के दौरान चुनाव परिणाम भी लाउडस्पीकर के जरिए 200 मीटर दूर तक सुनाई देंगे।