{"_id":"615ca7168ebc3e628f6cd6a1","slug":"police-caught-mining-jcb-and-five-tractor-trolleys-badaun-news-bly461962342","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खनन करती जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खनन करती जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। सोमवार रात पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त रूप से विलहैत गांव के खेतिहार इलाके में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिए। पुलिस ने उन्हें सीज कर दिया है।
जिला खनन अधिकारी लालता प्रसाद और बिनावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सोमवार रात अचानक विलहैत गांव के खेतिहार इलाके में छापा मारा। बताते हैं कि पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि विलहैत इलाके में अवैध रूप से जमकर खनन चल रहा है। इस पर पुलिस और खनन अधिकारी पूरी तैयारी के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने खनन हो रहे स्थान को चारों ओर से घेर लिया। उस समय एक जेसीबी खनन कर रही थी और ट्रैक्टर-ट्रालियों में मिट्टी भरी जा रही थी। जैसे उन्होंने पुलिस को देखा कि मौके पर मौजूद लोग सबकुछ छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन उन्हें नहीं पकड़ा जा सका। उसके बाद पुलिस ने पांच ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी अपने कब्जे में ले ली। सभी वाहनों को थाने लाया गया। बाद में उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस उनके मालिकों को तलाश कर रही है।