फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police

रात को जरूरत हो तो पुलिस चौकी मत जाना...सब सो रहे हैं

Fri, 13 May 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
police
मीरा जी पुलिस चौकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के पुलिस अधिकारी एक ओर अपराध नियंत्रण की तमाम कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं कोतवाली क्षेत्र की कई पुलिस चौकियों का हाल यह है कि रात को यहां सिपाही मिलना तो दूर एक होमगार्ड तक नजर नहीं आता। कई पुलिस चौकियों पर तो रात में ताले डाल दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात साढ़े दस बजे के बाद कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकियों का हाल देखने निकले तो कई चौकियों पर ताले तटके मिले। सात पुलिस चौकियों में केवल दो पर पुलिस कर्मी मौजूद थे। बाकी पुलिस चौकियां भगवान भरोसे दिखाई दीं। अब, अधिकारी भले ही गश्त का बहाना करते रहें, लेकिन सच्चाई यह है कि यदि किसी को जरूरत होगी तो वह चौकी पर ही जाएगा, गश्त करती पुलिस नहीं ढूंढेगा। ऐसे में कुछ पुलिसकर्मियों का यहां रहना भी जरूरी है।
विज्ञापन

-
फोटो---2
छह सड़का : रात 10.40 बजे
कोतवाली क्षेत्र की छह सड़का पुलिस चौकी शहर का केंद्र बिंदु है। रात 10:40 बजे यह चौकी अंधेरे में डूबी पड़ी थी। यहां एक होमगार्ड तक नहीं था। जब दुकान के ऊपर पुलिस चौकी पर नजर दौड़ाई तो वहां भी अंधेरा था। कोई पुलिस कर्मी नीचे झांकता तक नजर नहीं आया, जबकि यह शहर का एक व्यस्ततम इलाका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो---3
मालवीयगंज : 10:45 बजे
पुलिस चौकी के अंदर तीन बाइक खड़ीं थीं, पर कार्यालय गेट पर ताला लटका हुआ था। चौकी के अंदर खड़े होकर आवाज लगाई गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। पीपल के सामने खंडहर बिल्डिंग में बाइक खड़ी थीं और उसमें भी बल्ब जल रहा था। इसके अलावा पुलिस चौकी पर कोई दिखाई नहीं दिया।
-
फोटो---4
सरकारी गंज : 10:55 बजे
रात 10:55 बजे जेसी टाकीज के अंदर कुछ लोग खड़े थे। सिपाही आकाश कुमार और विपिन कुमार उनसे बात कर रहे थे। वह लोग कोई समस्या लेकर आए थे। सिपाहियों ने बताया कि वह इन लोगों को कोतवाली ले जा रहे हैं। उनके जाने के बाद चौकी सुनसान हो गई।
-
फोटो---5
लालपुल : 11:00 बजे
लालपुल पुलिस चौकी अंधेरे में डूबी थी। जैसे ही टीम पहुंची कि लाइट आ गई। अंदर चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह और चीता मोबाइल एक पर तैनात पुलिस कर्मी सुमित व दिगंबर बैठे बातें कर रहे थे। कैमरामैन ने पुलिस चौकी का फोटो लिया तो चौकी इंचार्ज ने एतराज जताया। बोले- हमारे अधिकारी इसको मना करते हैं।
-
फोटो---6
सोथा : 11.15 बजे
यह पुलिस चौकी काफी ऊंचाई पर स्थित है। रात 11 बजे पुलिस चौकी पर ताले लटके हुए थे। बरामदे में तीन-चार कुर्सियां पड़ी हुई थीं लेकिन यहां कोई नजर नहीं आया। केवल दो चार आवारा कुत्ते टहलते हुए मिले। बता दें कि यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है, लेकिन पुलिस के नाम पर यहां कोई नहीं दिखा।
-
फोटो---7
मीराजी की चौकी : 11.30 बजे
इस वक्त मीरा जी की चौकी पर ताला लटका हुआ था। जब टीम ने बाइक रोकी तो एक पड़ोसी उठकर आया। उससे पूछा कि चौकी के पुलिस कर्मी कहां हैं तो वह बोला कि आप ही देख लो साहब, हमें कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उस दौरान पुलिस चौकी पर केवल ताला ही नहीं लटका था, चौकी अंधेरे में भी डूबी थी।
-
फोटो---8
नई सराय : 11.40 बजे
इस दौरान नई सराय पुलिस चौकी के सामने पान की दुकान खुली हुई थी लेकिन चौकी पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। केवल चौकी में लाइट जल रही थी। कई बाइक खड़ी हुईं थीं। चौकी के अंदर खड़े होकर आवाज लगाई गई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद टीम लौट आई।

-
पुलिस हर समय चौकी पर नहीं रहती। रात को गश्त करने भी जाती है। हो सकता है कि जब टीम गई हो उस दौरान पुलिस शहर में गश्त कर रही हो। हां, अगर कोई जानबूझकर कहीं आराम कर रहा था तो इसकी जांच कराएंगे और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed