फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police assuming the role of miscreants around, raided at many places

पुलिस के हाथ खाली, आसपास के बदमाशों पर ही शक की सुई

Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police assuming the role of miscreants around, raided at many places
शिवम वार्ष्णेय फाइल फोटो। (बदायूं से) संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। वजीरगंज इलाके में गल्ला व्यापारी की लूट के विरोध में हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस का मानना है कि आसपास के बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया, जिसके चलते कुछ बदमाशों को चिह्नित किया गया है। कुछ जगह दबिश भी दी हैं। इधर, मंगलवार रात गल्ला व्यापारी शिवम का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वजीरगंज कस्बे में बघौल रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी शिवम वार्ष्णेय से 20 हजार रुपये लूट लिए थे और विरोध पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने जिस तरह वारदात की उससे यही माना जा रहा है कि बदमाश रुपये लूटने के इरादे से ही आए थे और लूटपाट का विरोध करने पर उन्होंने शिवम को गोली मारी। उसके बाद भाग गए। तब से थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है लेकिन उसके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह वारदात आसपास कस्बों के बदमाशों ने की है। इसके चलते पुलिस ने जिले के नामी बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। घटना के वक्त उनकी लोकेशन को लेकर भी सर्विलांस से कड़ियां जोड़ी जा रहीं हैं। कुछ बदमाशों को शक के आधार पर चिह्नित भी किया गया है। पुलिस ने कुछ स्थानों पर मंगलवार रात दबिश भी दी लेकिन हाथ खाली रहे। बुधवार को एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और सीओ विनय कुमार सिंह चौहान ने वजीरगंज थाने पहुंचकर घटनाक्रम की समीक्षा की साथ ही घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे, जाम के बाद भी नहीं बढ़ाई लूट की धारा
थाना पुलिस अब भी नहीं मान रही है कि गल्ला व्यापारी से लूट हुई थी। पुलिस ने शुरुआती दौर में जो कहानी गढ़ी थी पुलिस आज भी उसी पर कायम है। जबकि परिवार वाले शुरुआत से ही यह कहते आ रहे हैं कि बदमाश रुपये लूटने आए थे। जब व्यापारी ने रुपये लूटने का विरोध किया था तो बदमाशों ने उनको गोली मार दी। जब पुलिस ने इस मामले में लूट की धारा शामिल नहीं की तो परिवार वालों ने मंगलवार शाम के समय जाम लगा दिया था। इस पर आश्वासन दिया गया कि लूट की धारा बढ़ा दी जाएगा। इस संबंध में जब कुछ लोग थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने यह कहकर टहला दिया गया कि विवेचना में लूट की धारा बढ़ाई जाएगी।

वजीरगंज में हुई गल्ला व्यापारी की हत्या के मामले में टीमें लगी हुई हैं। कई एंगल पर जांच चल रही है। ये बात गलत है कि पुलिस ने धारा नहीं बढ़ाई। पुलिस ने परिवारवालों की तहरीर पर ही एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है। हत्यारोपियों का पता चलते ही उन पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर भी लगाया जाएगा।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed