{"_id":"7ef97b23f72c0741f0971a8d69294cb8","slug":"police-arrenge-medical-camp-for-citizens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सात सौ लोगों का कराया मुफ्त परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सात सौ लोगों का कराया मुफ्त परीक्षण
सहसवान (बदायूं)।
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश यादव के अथक प्रयासों से नाधा में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विभिन्न जिलों से आए डाक्टरों ने सात सौ से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। इसके अलावा जरीफनगर थाना क्षेत्र के चौकीदारों के साथ-साथ उत्कृष्ट काम करने वाले ग्रामीणों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया। चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए गए।
पुलिस ने पहली बार नाधा में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया था। इसमें चंदौसी से आए डॉ. कमल किशोर, डॉ. साहिल यादव और इस्लामनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित गुप्ता, दहगवां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. रमाकांत शर्मा, बरेली के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर यादव, सहसवान के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकर, डॉ. आवाम हुसैन, डॉ. राहुल यादव, डॉ. एचके दिनकर और डॉ. अब्दुल हकीम ने सात सौ से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। पुलिस के इस सामाजिक कार्य की ग्रामीणों ने खूब प्रशंसा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जरीफनगर थाना क्षेत्र के 60 चौकीदारों को कंबल वितरित किए। इसके अलावा ग्राम प्रधान महेश ने पुलिस अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था एसओ जरीफनगर गंगासिंह यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कबूतर उड़ाकर एसपी (देहात) बालेंदु भूषण और समापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश यादव, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसओ इस्लामनगर, उघैती, बिल्सी, जरीफनगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस को नए रूप में देख हैरान रह गए लोग
सहसवान। पुलिस की कार्यप्रणाली पर यूं तो अक्सर ही उंगलियां उठती रहती हैं। खाकी का जिक्र आते ही लोगों के जेहन में पुलिसिया रौब-दाब का खाका खिंच जाता है, उसी पुलिस को आज लोगों ने समाजसेवा करते देखा तो हैरान रह गए। एसएसपी ने बताया कि इस तरह के और भी स्वास्थ्य शिविर जगह-जगह लगाए जाएंगे। इससे एक ओर जहां मरीजों को लाभ मिलेगा वहीं पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे। जब जनता के लोगों का पुलिस पर विश्वास बढे़गा तभी अपराधियों की सूचनाएं पुलिस तक आसानी से पहुंचेंगी।