{"_id":"64934cad4fef71b0fa0e9a54","slug":"police-administration-started-preparations-for-the-possible-visit-of-chief-minister-badaun-news-c-4-1-188327-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन
दातागंज में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जगह का निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। संवाद
डीएम, एसएसपी ने दातागंज क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। डीएम, एसएसपी ने भाजपाइयों के साथ दातागंज क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को जायजा लिया। माना जा रहा है कि वह 10 जुलाई को मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं।
बुधवार को अचानक मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह प्रशासनिक अमले के साथ दातागंज पहुंचे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के साथ मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर वार्ता की।
बताया जा रहा है कि दातागंज क्षेत्र के सैजनी में एचपीसीएल कंपनी का एथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री आएंगे। दातागंज में ही हेलीपेड बनाए जाने को जगह चिह्नित की जा रही है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर यहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट चुका है।