फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pole broken in Moosajhaag area, electricity cut off in 11 villages

Budaun News: मूसाझाग इलाके में खंभा टूटा, 11 गांवों की बिजली गुल

Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Pole broken in Moosajhaag area, electricity cut off in 11 villages
बदायूं। मूसाझाग इलाके में रविवार को पड़ौलिया गांव के नजदीक खंभा टूटने से 11 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता से की है। इस पर उन्होंने जल्द आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गुलड़िया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पड़ौलिया गांव के नजदीक रविवार को किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट दिया, जिससे उपकेंद्र के मनिकापुर कौंरि, बसईया खेड़ा, ललबुझिया, अंती नगला, सहपुरा, मैरी बजर मैरी, हथिनीभूड़, मौसमपुर, कालाकूड़ा समेत 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

खंभा टूटने के बाद ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर तैनात जेई राजेश कुमार को कॉल करके इसकी जानकारी दी। मनिकापुर कौंरि के चैतन्य पाठक का कहना है कि जब उन्होंने कॉल करके जेई को बताया तो उन्होंने कहा कि एक खंभा ले आओ और मजदूरों को ले आओ, तभी खंभा लगवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैतन्य पाठक ने इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता से की है। अधीक्षण अभियंता अभिषेक कुमार ने जल्द लाइन शुरू कराने का आश्वासन दिया है। जेई ने बताया कि उनके पास चैतन्य की कॉल आई थी। उनका आरोप गलत है। वह लाइन जल्द ठीक कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed