{"_id":"583090104f1c1bfe518fe853","slug":"pnb-has-started-work-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में काम दूसरे दिन हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में काम दूसरे दिन हुआ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकब लगाकर घुसे चोरों ने लगा दी थी बैंक में आग
कस्बे में स्टैंड रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दूसरे दिन काम शुरू हो गया। शनिवार को ग्राहकों ने बैंक में लेन-देन के साथ नोट भी बदले। इधर, बैंक में आग लगाने वालों तक पुलिस शनिवार को भी नहीं पहुंच सकी। शाखा प्रबंधक बी. भास्कर ने बताया कि सोमवार से बैंक पूरी क्षमता से काम करने लगेगा।
स्टैंड रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गुरुवार रात नकब लगाकर चोर घुस गए थे। चोरों ने पहले तो स्ट्रांग रूम तोडने की कोशिश की। इसमें कामयाब न होने पर बैंक में आग लगा दी। इससे कंप्यूटर आदि जलकर राख हो गए। इस वजह से बैंक में गुरुवार और शुक्रवार को काम बंद रहा। बैंक प्रबंधन ने तेजी से काम कर शनिवार को व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया। इसके बाद बैंक में लेन-देन शुरू हो गया। बैंक में आग लगाने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ शाखा प्रबंधक बी. भास्कर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस को अब तक कोई क्लू नहीं मिल सका है।