फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PM's speech projector and heard on TV

पीएम का भाषण प्रोजेक्टर और टीवी पर सुना

Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
PM's speech projector and heard on TV
पीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपा ने जिलेभर कई स्थानों पर की थी व्यवस्था
31 मई तक जिले में मनाया जाएगा विकास सप्ताह 

 केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने जिले में कई स्थानों पर प्रोजेक्टर, टीवी आदि के माध्यम से सहारनपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को जनता को सुनवाया। साथ ही केंद्र की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाया। भाजपा द्वारा 31 मई तक विकास पर्व सप्ताह मनाया जाएगा।

यहां सुपर मार्केंट में एलसीडी के जरिए कार्यकर्ताओं और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में 126 स्थानों पर प्रोजेक्टर, टीवी आदि के माध्यम से जनता ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। सभी मंडलों में पार्टी के नेता मौजूद रहे। बताया कि वह उझानी, पूर्व विधायक महेश गुप्ता कुंवरगांव और वजीरगंज, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सहसवान नगर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने दातागंज ग्रामीण, चेयरमैन राजीव गुप्ता ने दातागंज नगर, पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य कादरचौक मंडल, धर्मेंद्र शाक्य जगत मंडल, सुभाष गौड़ सहसवान ग्रामीण, धीरेंद्र यादव सहसवान ग्रामीण, सुभाष चंद्र गुप्ता-दहगंवा, प्रभाशंकर वर्मा, विजय रतन फौजी बदायूं नगर, मुनीश अग्रवाल,सुरजीव गुप्ता, मनोज मोदी, मुनेंद्र राठौर-उसावां, मोहित गुप्ता बिल्सी, विवेक राठी अंबियापुर,उमेश राठौर बगरैन, दमयंती वर्मा, सुरजीव सिंह, बिसौली, रामवीर सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल रस्तोगी, कड़ेका, सुधीर श्रीवास्तव, भोयस, विनोद शर्मा, आसफपुर आदि मंडलों में पीएम के कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि 27 से 31 मई तक पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed