फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   platefarm below found

प्लेटफार्म दो और वाटर बूथ मिला नीचा

Tue, 08 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 08 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
platefarm below found
प्लेटफार्म दो और वाटर बूथ मिला नीचा 
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली तमाम सुविधाओं और रेलवे स्टेशन की स्थिति की जांच करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोगिता परामर्श दात्री कमेटी (जेडआरयूसीसी) के 10 सदस्यों ने स्टेशन का निरीक्षण किया। कमेटी ने पाया कि रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म दो काफी नीचा है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। 
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने प्लेटफार्म दो पर गए, तो उसे मानकों से नीचा पाया। वहां पर घूमकर देखा तो पाया कि यात्रियों को इससे असुविधा होती है। रेलवे स्टेशन का जेनरेटर भी नहीं चलता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। प्लेटफार्म एक पर कैंटीन के बराबर में स्थित वाटर बूथ मानकों से काफी नीचा था, जिससे पानी पीने के लिए यात्रियों को काफी झुकना पड़ता था, जिसे सही कराने के लिए लिखा। कमेटी ने बताया कि दो माह में बढ़ी हुई ट्रेनों का संचालन बरेली तक शुरू हो जाएगा। कहा कि नए साल में लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन शुरू हो की उम्मीद जताई। कमेटी पहुंचने से रेलवे स्टेशन अधीक्षक ओपी मीना सहित वहां पर मौजूद अन्य अधिकारियों के हाथ-पांव फूले रहे। इस मौके पर नरवदेश्वर मणि, देव व्रत चौबे, संतोष यादव, रमेश यादव, अजय कुमार, आरती सिंह, रामेश्वर सरन लाल, केपी गुप्ता, तेजू यादव, भानु प्रताप गुप्ता के साथ ही सहायक वाणिज्य प्रबंधक पूर्वोत्तर एसके शंखधार आए थे। कमेटी में शामिल तीन लोग इस बार नहीं आ सके। 
विज्ञापन

नियमों पर चलने की सीख देने वालों ने तोड़ा नियम 
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय रेलवे उपभोगिता परामर्श दात्री कमेटी जांच करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को नियमों पर चलने की सीख देने वालों ने रेलवे स्टेशन पर खुद ही नियमों को तार-तार कर दिया। इसमें कमेटी सदस्यों से ज्यादा गलती स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की थी कि उन लोगों ने चाटुकारिता के चलते उन्हें ऐसा करने से मना करने की जहमत भी नहीं उठाई। कमेटी पदाधिकारियों के वाहनों को रेलवे स्टेशन के नो-पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया गया। इससे वहां पर आने वाले यात्रियों और राहगीर कहते हुए नजर आए कि यहां तो नियम बताने वाले ही तोड़ नजर आ रहे हैं। साथ ही स्टेशन पर कर्मचारियों में इसकी चर्चा भी होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed