फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   plastik

दुकानदारों और राहगीरों को बांटे गए कागज के थैले

Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
plastik
गिंदो देवी महिला में छात्राओं को शपथ दिलातीं प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर व आसपास बिखरी प्लास्टिक की थैलियों को एकत्र किया। छात्राओं ने कागज के थैले बनाकर भी दुकानदारों व राहगीरों को बांटे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक के थैलों से फैलने वाले कचरे से लगातार भूमि और जल प्रदूषित होते रहते हैं, इसलिए वर्तमान पर्यावरण संरक्षण के लिए कागज के थैलों का का उपयोग अधिक उपयुक्त है। कार्यक्रम संयोजिका सरला चक्रवर्ती ने बताया कि प्लास्टिक धीमा जहर है जो प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा है। प्लास्टिक उपयोग में जितना आसान व सस्ता होता है, उससे ज्यादा यह हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। इस मौके पर डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. शिखा पांडे, डॉ. शुभी भाषीन, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. अनीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बिल्सी। शनिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर के नन्नूमज जैन इंटर कॉलेज में छात्रों को शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस मौके पर डॉ. राजकमल गुप्ता, सुधाकर शर्मा, लवकुमार, राजनाथ सिंह, मोहित उपाध्याय, अजय गिरि, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed