फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   plastik

शपथ : सिंगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल उपयोग नहीं करेंगे

Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
plastik
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में शपथ लेती छात्राएं।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के तमाम स्कूल-कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जन जागरूकता अभियान के तहत छात्र- छात्राओं ने शपथ ली। जिसमें किसी भी हालत में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का प्रण किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष मनोज कुमार ने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. वंदना, डॉ. संजीव, डॉ. भावना, डॉ. ऋषभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उझानी। नगर पालिका के अभियान के तहत रैली निकालकर देवनागरी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूक किया। ईओ जेपी यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक से नुकसान बताए। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, हरीश कुमार त्यागी, दीपक कुमार, नफीस अहमद, राजकुमार गुप्ता, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को प्लास्टिक से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई।
बिल्सी। एनए इंटर कॉलेज में छात्रों को जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, मुन्नालाल शाक्य, राजीव शर्मा, निशांत वार्ष्णेय, देवेंद्र कुमार, सौरभ सक्सेना, युधिष्ठर सिंह आदि मौजूद रहे।

पालिका प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चलाया अभियान
बिसौली। पालिका प्रशासन की ओर से नागरिकों को जागरूक किया गया। इसके अलावा जागरूकता रैली निकालकर पालिका स्टाफ द्वारा व्यापारियों को शपथ दिलाई गई। राजस्व लिपिक राजीव कुमार, विकास बाबू, यशोदानंदन, जितेंद्र, अभय सक्सेना, नदीम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed