फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pick-up from the collision of the death of rural riding a Scooty

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार ग्रामीण की मौत

Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 19 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pick-up from the collision of the death of rural riding a Scooty
accident - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कछला मोड़ के पास शनिवार दोपहर में हादसा
सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था वीरेश
मृतक का भतीजा घायल, चालक वाहन लेकर फरार

सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भतीजे के साथ स्कूटी से निकले ग्रामीण को बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भतीजा घायल है। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
हादसा शनिवार कछला मोड़ के पास हुआ। सहसवान क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी वीरेश (45) की सास बिल्सी के गांव अंतपुर की रूकुनी का निधन हो गया था। सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने भतीजे गुड्डू (25) के साथ वीरेश स्कूटी से कछला को चला। कछला में घुसने से पहले मोड़ पर कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को रौंद दिया। स्कूटी वीरेश चला रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार गुड्डू के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे की भनक लगते ही कछला चौकी पुलिस भी पहुंच गई लेकिन पिकअप का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास इलाके के लोगों से पिकअप के बारे में पूछताछ भी की। घायल गुड्डू ने पुलिस को बताया कि रफ्तार तेज होने की वजह से चालक पिकअप पर नियंत्रण नहीं कर पाया था। पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार राहगीर भी बच गया। पुलिस का कहना है कि पिकअप का पता लगाने के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। इधर, हादसे की भनक लगते ही मृतक के घरवाले भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चालक समेत पिकअप को पकड़ने के लिए अस्पताल में हंगामा भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed