फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people wrote this house for sale after accusing Muslim youths of molestation in budaun

'यह मकान बिकाऊ है': लोगों ने घरों पर लिखा- गैर समुदाय के युवक छेड़ते हैं लड़कियां, धर्मांतरण का बनाते दबाव

Sat, 17 Jun 2023 06:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 06:19 AM IST
सार

मोहल्ला कबूलपुरा के लोगों का आरोप है कि गैर समुदाय के लड़के उनकी बेटियों को छेड़ते हैं। उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। इसकी उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
people wrote this house for sale after accusing Muslim youths of molestation in budaun
लोगों ने दीवार पर लिखी पलायन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम बहुल मोहल्ला कबूलपुरा के कुछ परिवारों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अपने घरों की दीवारों पर लिख दिया कि वे पलायन करेंगे। 

विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस में खलबली मच गई। आनन-फानन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखी इबारत पुतवा दी। पुलिस पीड़ित परिवारों को कोतवाली लेकर आई। कार्रवाई का भरोसा देकर उनसे यह लिखवा लिया कि वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं, अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly : मौलाना तौकीर बोले- मजारों को नुकसान पहुंचाया तो हमने चूड़ियां नहीं पहनीं, कूच करेंगे उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कबूलपुरा में मुस्लिम बस्ती के बीच कुछ हिंदू परिवार रहते हैं। उनका आरोप है कि गैर समुदाय के लड़के उनकी बेटियों को छेड़ते हैं। उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हैं। 

पुलिस ने शिकायत को नहीं लिया था गंभीरता से 

इसकी उन्होंने शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर उन्होंने अपने घरों की दीवारों पर लिख दिया कि वे पलायन करेंगे। दीवारों पर जब पलायन करने की बात लिखी गई तो इसका वीडियो वायरल हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो खलबली मच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवारों पर लिखी इबारत पुतवा दी। पीड़ितों को थाने लाकर उन्हें आश्वस्त किया कि अब अगर आरोपियों की ओर से इस तरह की कोई हरकत हुई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- 'बधाई हो आप मां बनने वाली हैं': नर्स के यह कहते ही भड़क गई महिला, बोली- मैंने तो कॉपर टी लगवाई थी; हंगामा

पुलिस ने पीड़ितों से लिखवा लिया कि वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है। इसके बाद पीड़ितों ने अपनी अर्जी वापस ले ली। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि शिकायत करने वालों ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

पहले भी की गई थी शिकायत

सदर कोतवाली क्षेत्र से पहले एक छात्रा का अपहरण किया गया था। घटना को पड़ोसी युवक ने ही अपने परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। छात्रा के अगवा होने के बाद ही यह मामला सामने आया था कि यहां की लड़कियों का धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही है। 

छात्रा के पिता ने भी घटना से पहले पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक और उसके परिजन उनकी बेटी को रोककर धर्मांतरण का दबाव बनाते हैं। छात्रा कॉलेज गई थी उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची: शरीर पूरी तरफ सफेद, निकल आए थे दांत; 30 लाख में एक होता है हार्लेक्विन बेबी

बुधवार को छात्रा को बरामद करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि छात्रा को बरामद करने के बाद उसके कोर्ट में बयान कराए गए हैं। उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed