फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Maulana Tauqeer said - we did not wear bangles if the shrines were damaged

Bareilly : मौलाना तौकीर बोले- मजारों को नुकसान पहुंचाया तो हमने चूड़ियां नहीं पहनीं, कूच करेंगे उत्तराखंड

Sat, 17 Jun 2023 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:44 AM IST
सार

कहा कि मजारों को नुकसान पहुंचाया तो हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम उत्तराखंड कूच करेंगे। मौलाना ने कहा कि अगर तोड़ना है तो उन सभी निर्माण को तोड़ा जाए जो 1921 के बाद बने हैं।

विज्ञापन
Bareilly: Maulana Tauqeer said - we did not wear bangles if the shrines were damaged
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए- मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को मोहल्ला सौदागरान स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। कहा कि मजारों को नुकसान पहुंचाया तो हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम उत्तराखंड कूच करेंगे। मौलाना ने कहा कि अगर तोड़ना है तो उन सभी निर्माण को तोड़ा जाए जो 1921 के बाद बने हैं।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि उत्तराखंड सरकार तय करे कि वह शांति चाहती है या विरोध। जहां 200 साल पहले मजार थी, अब वह अवैध कैसे हो गई। मजार पहले थी, सरकार के पास जमीन बाद में आई। नियम के मुताबिक 1921 से पहले तक के धार्मिक स्थल वैध हैं। बाद के बने सभी धर्मस्थल अवैध हैं। ऐसे सभी धर्मस्थलों पर कार्रवाई करें तो हम साथ देंगे।
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि देश में मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा की जा रही है। मुसलमानों को समान नागरिक संहिता का विरोध करने की जरूरत नहीं है। कहा कि 2014 से पहले मुसलमानों को आतंकवादी भी कहा गया, अगर हम होते तो आज भी होते। लव जिहाद पर कहा कि दूसरे धर्म की लड़की के साथ मुसलमान लड़के के निकाह की सख्त पाबंदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हर व्यक्ति का बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि जब मुस्लिम लड़कियों को दूसरे धर्म के लोग ले जाएंगे तो उन धर्मों की लड़कियां कहां जाएंगी, यह भी सोचने वाली बात है। मौलाना ने कहा कि भाजपा केवल वोट की राजनीति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed