फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People were seen enjoying the sunshine throughout the day

Budaun News: दिन भर लोग धूप का आनंद लेते आए नजर

Wed, 31 Jan 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
People were seen enjoying the sunshine throughout the day
मंगलवार की सुबह कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन सबार। संवाद
बदायूं। कई दिनों से पड़ रही ठंड से मंगलवार को कुछ राहत मिलती नजर आयी। सुबह कोहरा जल्दी हट गया। मौसम साफ होने की वजह से धूप निकल आयी जो पूरे दिन रही। हालांकि शाम होते ही ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। इससे ठंडक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर के अंत से ही ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था, जो जनवरी में पूरे महीने नजर आया। हालत यह थी कि कई दिनों तक लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके थे, जिसकी वजह से लोगों का ठंड में निकलना तक दूभर हो गया था। ऐसे में लोग अधिकांश समय अपने घरों में ही कैद नजर आए थे, जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हो गई। इसके बाद मंगलवार का दिन लोगों के लिए राहत भरा नजर आया। सुबह से ही आसमान साफ हो गया था, जिसकी वजह से सुबह ही धूप निकल आयी। इससे लोगों को ठंड से काफी निजात मिली। लोग पूरे दिन धूप आनंद लेते हुए नजर आए। अपराह्न तीन बजे के बाद ही ठंड ने एक बार अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर दिया और शाम होते होते यह फिर शीतलहर में बदल गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिगी तथा न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों के अनुसार, बुधवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद तीन दिन तक बूंदाबांदी या बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और ठंडक में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा तथा तापमान में धीरे-धीरे बढ़त होने लगेगी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन सबार। संवाद

मंगलवार की सुबह कोहरे में लाइट जलाकर निकलते वाहन सबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed