फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people of two different communities fought over land in a village under Mujaria police station area in Badaun

बदायूं में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग, नौ लोग घायल, 30 साल पुराना है विवाद

Mon, 27 Jun 2022 08:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजरिया (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजरिया (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Jun 2022 08:20 PM IST
सार

नैथुआ गांव में ढाई बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में 30 साल से विवाद चला आ रहा है। यह मामला बरेली कमिश्नर न्यायालय में विचाराधीन है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमें कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
people of two different communities fought over land in a village under Mujaria police station area in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ में सोमवार को अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में एक जमीन को लेकर मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। इसमें नौ लोग घायल हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अभी किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। मामले को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


नैथुआ गांव में ढाई बीघा जमीन को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में 30 साल से विवाद चला आ रहा है, लेकिन यह मामला अभी तक नहीं सुलझा। इस जमीन को लेकर बरेली कमिश्नर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। थाना पुलिस दोनों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। सोमवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताते हैं कि पहले दोनों तरफ की महिलाओं ने आपस में गाली-गलौज शुरू की, उसके बाद उनके परिवार के पुरुष भी लाठी-डंडे लेकर निकल आए और मारपीट हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी।

विज्ञापन

इस मारपीट व पथराव में एक पक्ष के महावीर, गीतम, पान सिंह, विनीता, दुर्वेश, उमेश, सोनपाल सिंह और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इसमें महावीर की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब घंटे भर तक दोनों पक्षों में बीच संघर्ष चला। तब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में मुजरिया पुलिस और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह गांव पहुंचे, तब कहीं घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। अभी किसी पक्ष ने थाने आकर तहरीर नहीं दी है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

गांव में पुलिस बल तैनात
मामले को लेकर सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed